फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते में गहना खरीदने के फेर में गवाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते में गहना खरीदने के फेर में गवाईं रकम
विज्ञापन

जालसाज महिला ने सोने का बताकर बेच दिया नकली गहना
इलाहाबाद। थाना कर्नलगंज के चर्चलेन मोहल्ला निवासी महिला जालसाजी का शिकार हो गई। एक जालसाज महिला ने भुक्तभोगी को असली सोने के गहने दिखाकर नकली गहने थमा दिए। ठगी का अहसास होने पर भुक्तभोगी ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चर्चलेन निवासी लालजी रजक घर में लांड्री चलाता है। उसकी पत्नी फोटू भी उसकी मदद करती है। लालजी के मुताबिक 28 मई को एक महिला घर आई। बातचीत के दौरान उसने फोटू का विश्वास हासिल कर लिया। उसने सोने एवं चांदी के आभूषण दिखाते हुए पैसों की जरूरत बताई। इन गहनों को बाजार के भाव से काफी कम में देने का प्रलोभन दिया। फोटू को गहनों के असली होने पर शक हुआ। इस पर दोनों कटरा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में उसे परखवाने पहुंच गए। दुकानदार के जेवरात असली बताने पर वह खरीदने को राजी हो गई लेकिन, जालसाज महिला ने बेचने से इंकार कर दिया। बाहर आने पर जब घर के करीब पहुंची तब जालसाज महिला ने 45 हजार रुपये लेकर सोने की झुमकी और कमरबंद उसके हवाले कर दिए। लालजी का कहना है चालाकी से उस महिला ने नकली गहनों वाली पोटली फोटू के हवाले की, जबकि असली गहने वह लेकर चली गई। घर पहुंचने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पति के साथ वह तुरंत कर्नलगंज थाने पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को करनपुर निवासी एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें