बंद मकान का ताला तोड़ चोरी
इलाहाबाद। सुलेमसराय जानकी वाटिका में रहने वाले निर्भय कुमार चौधरी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, नौ हजार की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। निर्भय कुमार मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं और पूरे परिवार के साथ 26 फरवरी को बाहर गए थे। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बाइक की डिग्गी से उड़ाया मोबाइल
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित एमवी कान्वेंट इंटर कॉलेज के गेट के सामने खड़ी गुलालपुर, हेता पट्टी निवासी संदीप कुमार द्विवेदी की बाइक की डिग्गी से किसी ने मोबाइल उड़ा लिया। भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
साढ़ू उठा ले गया सोने-चांदी के आभूषण
इलाहाबाद। शाहगंज थाने के काटजू रोड निवासी विशाल केसरवानी ने मुट्ठीगंज निवासी अपने साढ़ू संदीप केसरवानी पर घर से सोने-चांदी के आभूषण उठा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। विशाल को दिखाई नहीं देता है और उनकी पत्नी ने बिना तलाक के दूसरा विवाह कर लिया है।
बाइक की टक्कर से महिला घायल
इलाहाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फायर स्टेशन के सामने स्थित चर्च के पास बाइक की चपेट में आकर दरियाबाद कोहराना, अतरसुइया निवासी अनुराधा घायल हो गईं। इस हादसे में पैशन प्रो बाइक चालक नाम-पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।