फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का पैर दबने पर हुए झगड़े में बीयर शॉप पर युवक को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर शॉप पर युवक की हत्या में शूटर को दबोचा
विज्ञापन

0 एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, जरा सी बात पर कहासुनी के बाद मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी (इलाहाबाद)। पंत संस्थान के सामने बीयर शॉप पर ग्यारह दिन पहले 22 वर्षीय संजय कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने एक अपराधी मोनू भारतीय को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस मिला है। उसने बीयर शॉप के बाहर कहासुनी होने पर यह वारदात अंजाम दी थी।
बंधवा ताहिरपुर गांव निवासी किसान शीतला भारतीय का इकलौता बेटा 22 वर्षीय संजय 12 नवंबर की रात कमलेश समेत अन्य दोस्तों के साथ घर से टाटा सफारी में निकला था। जीटी रोड पर पंत संस्थान के पास संजय साथियों संग सफारी से उतरकर बीयर शॉप पर गया। वहां नैका महीन गांव निवासी अपराधी मिथिलेश उर्फ मोनू भारतीया अपने दोस्तों अनिल निषाद, गोलू उर्फ अजीत निषाद और पिंटू भारतीय के साथ मौजूद था। दुकान पर संजय का पैर मोनू के पैर पर पड़ गया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। तभी तैश में आकर मोनू ने तमंचा से संजय को गोली मार दी और दोस्तों के साथ वहां से भाग गया। दो दिन बाद उसे पता चला कि उसकी गोली से संजय की मौत हो गई है तो वह छिपकर रहने लगा था।
विज्ञापन

संजय के पिता ने हत्याकांड में अपने ही गांव के कमलेश भारतीय, मुनीम बिंद, मनोज कुमार, बृजेश और बड़े को नामजद किया था। इसके बावजूद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी रही। इसी बीच एसटीएफ के इंस्पेक्टर अतुल सिंह को मुखबिर से जानकारी मिली कि झूंसी में बीयर शॉप के सामने संजय की गोली मारकर हत्या मोनू भारतीय ने की थी। सटीक सूचना पर बुधवार रात एसटीएफ और झूंसी पुलिस की टीम ने मोनू को त्रिवेणीपुरम गेट के पास घेरकर दबोच लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल फोन तथा कुछ पैसे बरामद किए गए। झूंसी इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू के साथियों की तलाश जारी है।
0000000
थाने में धमकी दी, जिंदा नहीं छोड़ेगा मुखबिर को
झूंसी। संजय की हत्या में गिरफ्तार मोनू ने पुलिसवालों के सामने खुलेआम कहा कि मुखबिरी करने वाले को वह जिंदा नहीं छोडे़गा। जेल से छूटते ही उसका काम तमाम कर देगा। वह जानता है कि किसकी मुखबिरी के चलते उसे पकड़ा गया है। उसकी धमकी से पुलिसवाले भी सकते में थे।
विज्ञापन

000
पहले भी एक हत्या में गया था वह जेल
झूंसी। महज कक्षा तक पढ़ाई करने वाले मोनू के पिता लालचंद्र पुताई करते हैं। मोनू भी पुताई करने लगा था। जनवरी 2011 में उसने फूलपुर इलाके के राजकुमार की हत्या कर दी थी, जिसमें वह छह महीने जेल में रहा। जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर पुताी करने लगा। 2015 में उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
00000000
फोटो कैप्शन
23 जेयूएस 1 पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक संजय की हत्या का मुख्य आरोपी मिथिलेश उर्फ मोनू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें