फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर छह लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के नाम पर छह लाख हड़पे
विज्ञापन

0 जार्जटाउन थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जमीन के नाम पर जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में रहने वाले अधिवक्ता से छह लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में पता चला कि जमीन एडीए की ओर से अधिग्रहित की जा चुकी है। साथ ही आरोपी पक्ष मुआवजा भी ले चुका है। अधिवक्ता ने जार्जटाउन थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

अल्लापुर में रहने वाले वीरेंद्र कुमार तिवारी अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि तेलियरगंज में रहने वाली सादिका बेगम पत्नी मो. अहमद ने करीब चार साल पहले उनसे एक जमीन का सौदा किया। तेलियरगंज स्थित जमीन का सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ था। वीरेंद्र का आरोप है कि उन्होंने तय सौदे के मुताबिक सादिका को छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने जमीन का इकरारनामा भी कर दिया। बाद में पता चला कि जमीन एडीए की ओर से अधिग्रहित की जा चुकी है। यही नहीं आरोपी इसका मुआवजा भी ले चुकी है। इसके बाद वीरेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें