फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे दल पर हमला, रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे दल पर हमला, मांगी रंगदारी
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कसारी-मसारी में सीवर डालने का काम कर रहे दल के सुपरवाइजर और जेसीबी ऑपरेटर से मारपीट की। उन्हें धमकाया और गाली-गलौज भी की। आरोप है कि गुंडों ने रंगदारी भी मांगी। पिता-पुत्र के खिलाफ केस लिख धूमनगंज पुलिस ने छापेमारी की। दो लोग पकड़े हैं।
नमामि गंगे परियोजना के तहत कसारी-मसारी में भी सीवर डालने का काम चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार 24 अगस्त को कसारी-मसारी मौसम विहार के पास 120 फुट रोड पर कुछ लोगों ने आकर परियोजना के सुपरवाइजर और जेसीबी आपरेटर को धमकाया और गालियां दी। उनसे कहा कि यहां काम करना है तो पैसे देने होंगे वरना मार दिया जाएगा। विरोध पर पीटा भी गया। धमकाते हुए आरोपी भाग गए। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक जेपी मणि की तहरीर पर हाजी इसरार और उसके पुत्रों के खिलाफ सरकार कार्य में बाधा, धमकी, मारपीट, रंगदारी मांगने का केस लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग पहले भी गुंडागर्दी में नामजद हो चुके हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

000000
युवक की मौत पर मिल मालिक नामजद
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मुटठीगंज की गाजीगंज मंडी में मशीन के पट्टे की चपेट में आने से युवक विमलेश उर्फ पूर्णमासी (30) की मौत के मामले में उसके पिता रामजियावन यादव की तहरीर पर मिल मालिक मुन्नू सिंगल और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई। आरोप है कि मिल मालिक ने गंभीर रूप से घायल विमलेश को कारखाना से बाहर लाकर लेटा दिया गया था। उसका इलाज नहीं कराया गया। इसी लापरवाही की वजह से विमलेश की जान गई।
विज्ञापन

0000000
कार वापस मांगने पर धमकाया
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बेनीगंज की नई बस्ती में रहने वाली मायादीन का आरोप है कि धूमनगंज निवासी विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, टीकम सिंह ने उनकी फोर्ड फिगो कार मांगकर ले जाने के बाद वापस मांगने पर धमकाया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। धूमनगंज पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें