सल्लाहपुर गांव के एक युवक से रकम लेकर टवेरा गाड़ी देने वाला विक्रेता कागजात मांगने पर उसे ब्लैंक चेक थमा दिया। इस पर युवक ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को भुक्तभोगी की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने आरोपी विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर गांव के मोहम्मद इसराइल ने बताया कि छह माह पहले उसने उन्नाव जिले के अनुराग से टवेरा गाड़ी 10 लाख रुपए में ली थी। सप्ताह भर पहले युवक ने टवेरा के कागजात मांगते हुए गाड़ी ट्रांसफर करने की बात कही तो अनुराग ने उसे ब्लैंक चेक थमा दिया। कहा कि दोबारा दिखे तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इतना कहते हुए उसने गाड़ी भी खड़ी करवा लिया।
धमकी से सहमे इसराइल ने आपबीती परिजनों को बताई। मोटी रकम डूबती देख भुक्तभोगी युवक थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुराग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
टवेरा का कागजात मांगने पर थमा दिया ब्लैंक चेक
उन्नाव जिले के एक व्यक्ति से युवक ने खरीदी थी टवेरा, एफआईआर