फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का आतंक, 18 घंटे में तीसरी छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों का आतंक, 18 घंटे में तीसरी छिनैती
विज्ञापन

जार्जटाउन में वारदात, अब प्रोफेसर की पत्नी का छिना पर्स
रात में ही भाजपा नेता व अधिवक्ता की पत्नी से हुई थी छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन में छिनैती करने वाले बदमाश किस कदर बेखौफ हो चुके हैं, इसका पता तब चला जब उन्होंने 18 घंटे के भीतर ही तीसरी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को उनका निशाना प्रोफेसर की पत्नी बनीं, जिनका नगदी भरा पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंच गए और भुक्तभोगी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
श्रद्धा त्रिपाठी जार्जटाउन क्षेत्र के टैगोर टाउन स्थित एलआईसी कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति अर्पित शुक्ला जयपुर में प्रोफेसर हैं। श्रद्धा ने बताया कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम चार बजे के करीब वह स्कूटी पर सवार होकर विवि से घर लौट रही थीं। अभी वह टैगोरटाउन में बंशी भवन के पास ही पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। वह जब तक शोर मचातीं, दोनों बदमाश भाग चुके थे। महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी तो डायल 100 टीम पहुंची। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। बता दें कि 18 घंटे के भीतर ही यह पर्स छिनैती की तीसरी वारदात थी। जानकारी मिली तो एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने भुक्तभोगी से पूछताछ की, साथ ही पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की। बताया कि फुटेज में बदमाशों की तस्वीर साफ दिख रही है। दोनों का पता लगाया जा रहा है। जार्जटाउन पुलिस को चेतावनी दी गई है कि वारदात न रोक पाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को मिला फुटेज
बंशी भवन के पास हुई छिनैती के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इसमें छिनैती करने वाले दोनों बदमाश दिख रहे हैं। इनमें से एक ने बैंगनी व दूसरे ने सफेद शर्ट पहन रखी है। दोनों के चेहरे खुले हैं। ऐसे में साफ है कि दोनों को पहचाने जाने का भी डर नहीं था। एसपी सिटी ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं पकड़े गए बदमाश
उधर सोमवार रात सीएमपी डॉट पुल पर 20 मिनट के भीतर हुई छिनैती की दो वारदातों का पुलिस 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। बाइक सवार बदमाशों ने प्रयाग स्टेशन से बैरहना लौट रहे भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्रा की पत्नी अर्चना व जंक्शन से लौट रहे अधिवक्ता बीएल वर्मा की पत्नी का पर्स छीन लिया था। भाजपा नेता ने पर्स में चूड़ी, जंजीर, कंगन तो अधिवक्ता ने नगदी व झुमके होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें