फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी केबाद बवाल, सिपाही का कॉलर पकड़ा
विज्ञापन


दारागंज थाना क्षेत्र केबख्शी खुर्द का मामला, दो पक्षों में जमकर मारपीट
देर रात पुलिस ने ली तहरीर, रिपोर्ट दर्ज करने की चलती रही कार्यवाही

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र केबख्शी खुर्द में छेड़खानी केबाद सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों में पहले मारपीट हुई। इसकेबाद एक पक्ष केदर्जनों लोग दूसरे केघर पर चढ़ गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने एक सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला संभाला। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इंस्पेक्टर पहले इसे मामूली मारपीट की घटना बताते रहे। हालांकि हंगामा बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्यवाही चलती रही।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दारागंज केबख्शी खुर्द में रहने वाली युवती सोमवार को दोपहर में स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उस पर छींटाकशी की। युवती ने कुछ दूर पर मौजूद अपने रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने युवक को पीट दिया। कुछ देर बाद युवक अपने दर्जनों साथियों को लेकर लौटा और युवती केरिश्तेदारों पर हमला बोल दिया। आसपास केलोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। शाम को युवती का भाई कुछ लोगों को लेकर आरोपी युवक केघर पहुंच गया। वहां मारपीट होने लगी तो किसी ने 100 नंबर पर फोन कर डायल 100 को सूचना दी। कुछ देर बाद दारागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोग एक सिपाही से भिड़ गए। उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगे। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसकेबाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसमें से एक युवक छेड़खानी का आरोप भी है। मारपीट में उसे चोटें भी आई हैं। पुलिस पहले तो घटना को छिपाने में लगी रही। हंगामा बढ़ने पर बाद में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर देर रात थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें