फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के सोने के कड़े लेकर भागे टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन लेकर भागे टप्पेबाज
विज्ञापन

महिला से बोले थाने से लगी है ड्यूटी, बदमाशों से रहें सावधान
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह टप्पेबाज एक बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन लेकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया लेकिन टप्पेबाजों का कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बैरहना निवासी राधिका गुप्ता शुक्रवार की सुबह तकरीबन सुबह सात बजे घर से फूल लेने के लिए बाहर निकलीं थीं। उसी समय दो लोग उनके पास पास पहुंचे और बोले माता जी वह थाने से आए हैं। इस समय यहां कुछ बदमाश घूम रहे हैं। आप कंगन उतारकर रख लीजिए। राधिका डर गईं। उन्होंने तुरंत दोनों कंगन उतार दिए। टप्पेबाजों ने उन्हें एक रुमाल दिया, कहा कि कंगन में इसी में बांध दीजिए। यह कहते कहते उन्होंने राधिका के हाथ से कंगन ले लिया और रुमाल में बांध दिया और वहां से भाग निकले। जब दोनों भागे तो राधिका को समझ में आया। वह शोर मचाने लगीं लेकिन दोनों टप्पेबाज भाग निकले। बैरहना चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें