फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों आतंक से सहमा बिजली विभाग, जेई-एसडीओ का फील्ड में जाने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरों के आतंक से सहमे जेई-एसडीओ, फील्ड में जाने से इंकार
विज्ञापन

क्रासर
रानीमंडी, नखास कोहना, गड़ही सराय, हिम्मतगंज में 50 फीसदी से अधिक बिजली चोरी ने सकते में डाला
एरियल बंच कंडक्टर और डिस्ट्रिब्यूशन बॉक्स काट कर बिजली विभाग को लगाई जा रही है चपत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एसिड अटैक की घटना ने मंगलवार को बिजली विभाग के अभियंताओं को सकते में डाल दिया। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे जेई-एसडीओ सहम गए। रानीमंडी में हमले के शिकार जेई त्रिलोकी नाथ गोंड व टीम के अन्य सदस्यों ने नगरीय विद्युत वितरण खंड कल्याणी देवी के एक्सईएन एलबी चक्रवेदी को घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि जगह-जगह एरियल बंच कंडक्टर को काटकर और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स तोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। कार्रवाई तो दूर चेकिंग करने पर बिजली चोर दबंगई के साथ मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं। ऐसे में इस इलाके में फोर्स के बिना अभियान चलाना संभव नहीं रह गया है। बिजली चोरों के आतंक के चलते कर्मियों ने फील्ड में जाने से इंकार कर दिया है।
बेखौफ कटियामारी से इस इलाके में बिजली विभाग को जबरदस्त चपत लग रही है। नगरीय विद्युत वितरण खंड कल्याणी देवी के फीडरों पर अतिरिक्त भार की वजह से फाल्ट और ट्रांसफारमर फुंकने के मामलों में इजाफा की एक बड़ी वजह बिजली चोरी बताई जा रही है। एक्सईएन एलबी चक्रवेदी ने अमर उजाला को बताया कि रानीमंडी, शाहगंज, गड़ही सराय, हिम्मतगंज, नखास कोहना में 50 फीसदी से अधिक बिजली चोरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में बिजली चोर एरिटल बंच कंडक्टर को भी काट कर कटियामारी कर ले रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में जगह-जगह केबिल डाल कर बिजली चोरी की जा रही है। एक्सईएन के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में अकेले रानीमंडी और आसपास के इलाके में 90 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई और एफआईआर कराया जा चुका है। अब एसिड हमले के बाद अभियंताओं, कर्मचारियों में डर पैदा हो गया है। कर्मचारी फील्ड में जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


कोट-फोटो के साथ
जांच टीम पर एसिड हमले से स्पष्ट हो गया है कि बिजली चोरों का आतंक किस कदर व्याप्त है। जेई पर एसिड फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो इस क्षेत्र में बिजली चोरों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे और काम करना मुश्किल हो जाएगा। एलबी चक्रवेदी, एक्सईएन।
विज्ञापन


इनसेट
काल्विन अस्पताल में जेई का उपचार
इलाहाबाद। एसिड हमले में झुलसे अवर अभियंता त्रिलोकी नाथ गोंड ने मंगलवार की शाम मोती लाल नेहरू चिकित्सालय(काल्विन) में उपचार कराया। उनके पैर के दाहिने हिस्से में कई जगह छाले पड़ गए हैं। त्वचा जल गई है। उपचार के बाद अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद मुख्य अभियंता के अलावा एक्सईएन ने उनसे फोन पर बात की। उन्होंने पैर में तेज जलन होने की जानकारी दी। चिकित्सकों के अनुसार त्वचा मामूली रूप से झुलसी है, जल्द आराम मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें