फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान कब्जाने की नीयत से तोड़ दी बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान कब्जाने की नीयत से तोड़ दी बाउंड्री
विज्ञापन

इलाहाबाद। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग पर रहने वाली सुधा गुप्ता ने मकान कब्जाने की नीयत से बाउंड्री तोड़कर घर में घुसने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवक अपराधी किस्म के हैं। बृहस्पतिवार रात दोनों ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उनके घर की बाउंड्री तोड़ दी और घर में रखी स्पेलर मशीन के पार्ट उठा ले गए। सुबह सूचना देने पर 100 नंबर की पुलिस आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के जाने के बाद फिर से आरोपी घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभोगी महिला ने का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


आईजी से लगाई इंसाफ की गुहार
इलाहाबाद। करेली के जीटीबी नगर में रहने वाली हिना परवीन ने 25 दिनों से लापता पति की तलाश के लिए आईजी से गुहार लगाई है। आरोप है कि उसके पति आमिर उर्फ सेबू 6 अगस्त से लापता हैं। एक दिन पहले ही उनका इलाके के पांच युवकों से विवाद हुआ था। हालांकि शिकायत के बावजूद पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों को नामजद किया, साथ ही गिरफ्तारी भी नहीं की। महिला का आरोप है कि शिकायती पत्र वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। यह भी आशंका जताई है कि हो सकता है कि उसके पति की हत्या कर दी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें