फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : प्रयागराज में पुलिस चौकी के पास सराफा कारोबारी से 12 लाख की लूट, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

Fri, 19 Jul 2024 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी के पास रहने वाले अंकित पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बाजार में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राम जानकी मंदिर के समीप सहसों चौराहे की तरफ मुड़े, तभी एक वैगनआर कार ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
लाखों की लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसों पुलिस चौकी के पास तमंचा सटाकर बदमाशों ने नगदी और सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। स्कूटी सवार एक युवक ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए फूलपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से व्यापारी सकते में हैं।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी के पास रहने वाले अंकित पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बाजार में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राम जानकी मंदिर के समीप सहसों चौराहे की तरफ मुड़े, तभी एक वैगनआर कार ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसी समय बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी अंकित केसरवानी के हाथ से ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन


आभूषण और नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये के सामान बैग में थे। पीछे चल रहे सहसों बाजार के ही रहने वाले स्कूटी सवार दिव्यांशु ने बदमाशों का पीछा किया तो वह फायर करते हुए फूलपुर की तरफ भाग गए। भुक्तभोगी के मुताबिक करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण को मिलाकर कुल 12 लाख रुपये बैग में थे। जानकारी मिलने के बाद एसीपी थरवई, सहसों पुलिस चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच की गई। देर शाम तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें