फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवती की हत्या के बाद बोरे में भरकर कुएं में फेंक दी लाश, मची सनसनी

Sun, 20 Feb 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पोलो ग्राउंड स्थित कुएं से रविवार की शाम बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस को अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना दी। कुएं में ऊपर से बोरा दिख रहा था। पुलिस ने बोरा निकलवाया तो युवती की लाश निकली। शव फूल गया था। अंदाजा लगाया गया कि लाश एक हफ्ते पुरानी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : कुंए में युवती का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउंड के पास एक युवती की हत्या कर शव पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में फेंक दिया गया। रविवार की शाम पुलिस ने बोरे में भरे शव को बरामद किया तो हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गले पर निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई। 

विज्ञापन




पोलो ग्राउंड स्थित कुएं से रविवार की शाम बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस को अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना दी। कुएं में ऊपर से बोरा दिख रहा था। पुलिस ने बोरा निकलवाया तो युवती की लाश निकली। शव फूल गया था। अंदाजा लगाया गया कि लाश एक हफ्ते पुरानी है।

Prayagraj News : कुएं में युवती की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
युवती के शरीर पर था जींस-टीशर्ट, नहीं हो सकी शिनाख्त

युवती के शरीर पर जींस और टीशर्ट था। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन कोई भी पहचान नहीं पाया। उसकी फोटो खींचकर आसपास के जिलों के थानों में भेजी जा रही है। लापता युवतियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती के गले में निशान दिख रहे थे।



हो सकता है कि कातिलों ने गला दबाकर उसे मारा हो। हालांकि हत्या की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। खुल्दाबाद से एक युवती कुछ दिन पहले लापता हुई है। सूचना मिलने पर उसका परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। 



गुमशुदा युवक के परिजन भी पहुंचे
कसारी मसारी के रहने वाले अधिवक्ता कमलदेव पांडेय के भाई जयप्रकाश कुछ दिन पहले लापता हो गए। 17 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार की शाम जब कुएं से बदबू आई तो किसी ने कमल देव के एक परिचित को फोन किया। सूचना पर परिजन पुलिस से पहले पहुंच गए। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

Prayagraj News : पुराना कुंआ जिसमें मिली है युवती की लाश। - फोटो : प्रयागराज
ससुर खदेरी नदी में महिला की मिली, हत्या की आशंका 
करेली में ससुर खदेरी नदी के किनारे रविवार को एक महिला की लाश मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक लाश नदी में बहकर आई है। लाश कम से कम आठ दिन पुरानी लग रही है। रविवार को ससुर खदेरी नदी के पास लोगों ने महिला का शव देखा तो वहां भीड़ लग गई।



तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। पुलिस ने काफी देर तक प्रयास किया लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर पाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। एसओ करेली ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि महिला की मौत कैसे हुई। इतना तय है कि लाश नदी में कहीं से बहकर आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें