फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME : कोतवाली के पास बमबाजी का साजिशकर्ता गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राकेश को पुलिस ने एक दिन पहले ही हिरातस में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया है कि 15 दिन पहले वह किसी काम से चौक आया था। मीरगंज तिराहे पर उसने अपनी बाइक लगा दी थी जिस पर वहां दुकान चलाने वाले हाजी याकूब से उसकी नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के पास एक दिन पहले हुई बमबाजी का साजिशकर्ता राकेश यादव शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके साथ ही बमबाजी में शामिल आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी संजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



राकेश को पुलिस ने एक दिन पहले ही हिरातस में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया है कि 15 दिन पहले वह किसी काम से चौक आया था। मीरगंज तिराहे पर उसने अपनी बाइक लगा दी थी जिस पर वहां दुकान चलाने वाले हाजी याकूब से उसकी नोकझोंक हो गई थी।


आरोप है कि दुकानदार ने सरेआम अभद्रता कर उसे अपमानित किया। इसके बाद से वह उससे बदला लेने की फिराक में था। इसी के तहत उसन धूमनगंज के ही रहने वाले संजय से संपर्क किया और उससे बम चलाने को कहा। इसके बाद उसने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर यह वारदात की।
विज्ञापन



उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह सिर्फ दुकानदार को डराना चाहता था। बताया कि वह धूमनगंज में ही बिरायानी व कबाब पराठे की दुकान चलाता है। उधर आकाश ने बताया कि उसे संजय ने पांच हजार रुपये व पार्टी देने की बात कही थी।


सूत्रों का कहना है कि संजय के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि वास्तव में राकेश ने घटना के लिए कितने रुपये देने की बात कही थी। उसकी तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम देर रात तक दबिश देती रही। इस मामले में सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


यह था मामला
19 अगस्त की सुबह कोतवाली के पास मीरगंज तिराहे पर बमबाजी से सनसनी फैल गई थी। काली रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने यहां सुबह नौ बजे के करीब एक के बाद एक दो बम फोड़कर दहशत फैला दी थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को उनकी तस्वीर मिली थी। जिसके जरिए उन तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें