फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एपीओ के एक पद पर 1473 दावेदार, परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएओ के एक पद पर 1463 दावेदार, परीक्षा आज
विज्ञापन

लखनऊ और प्रयागराज के 137 केंद्रों में होगी प्रारंभिक परीक्षा
प्रयागराज। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 44 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त को होगी। एपीओ के एक पद पर इस बार 1463 दावेदार हैं। प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के 137 केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
एपीओ परीक्षा-2022 के तहत 44 पर भर्ती के लिए 64390 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन इस साल 21 अप्रैल से 21 मई तक लिए गए थे। आयोग ने इससे पूर्व एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद एपीओ के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई। अब चार साल बाद भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 11 से अपराह्न एक बजे की पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए लखनऊ में 75 और प्रयागराज में 62 केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 50 अंकों के सवाल होंगे और 100 अंकों के सवाल विधि पर आधारित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें