फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख कीमत के शंख संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
कर्नाटक के व्यवसायी के घर से चोरी हुआ था शंख
विज्ञापन

गौहनिया ओवरब्रिज पर तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़ा, जा रहे थे बेचने
प्रयागराज। घूरपुर के गौहनिया ओवरब्रिज पर बुधवार को पुलिस ने मिश्रित धातु से बने 30 लाख रुपये कीमत के दुर्लभ शंख संग दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह शंख कर्नाटक के एक व्यवसायी के घर से चुराया गया था। जिसे दोनों लेकर बेचने जा रहे थे तभी, उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार भोर में गौहनिया ओवरब्रिज पर बाइक से आ रहे दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से धातु के बना शंख बरामद हुआ। पूछताछ में पताचला कि यह कर्नाटक के एक बड़े व्यवसायी के घर से चुराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने अमित कुमार शुक्ला व राहुल कुमार सोनी निवासी खटखरी चौहना थाना शाहपुर जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अमित कर्नाटक निवासी व्यवसायी के घर काम करता था। उसने बताया कि व्यवसायी उसे चार-पांच महीनों से पगार नहीं दे रहा था। इसी खुन्नस में वह उसके बंगले पर रखा शंख चुराकर घर भाग आया। पुलिस का दावा है कि बरामद शंख की बाजार में कीमत 25-30 लाख रुपये है। यह भी बताया कि देखने में शंख दुर्लभ लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें