फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोप की निष्पक्ष जांच का आदेश

Wed, 08 May 2019 11:45 PM IST
विनोद सिंह जानलेवा हमले के आरोप की निष्पक्ष जांच का आदेश
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने थाना सकरार झांसी में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की दो माह में निष्पक्ष विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया है। याची से कहा कि यदि उसके बेटे को फर्जी फंसाया गया है तो वह कोर्ट में अर्जी दे सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति एनए मुनीस तथा न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने लालता प्रसाद की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ता एके ओझा का कहना था कि याची ने अपने बेटे को पुलिस द्वारा झूठा फंसाए जाने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी, मगर अधिकारी उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने याची को धारा 156 (3) या धारा 190/200 के तहत कोर्ट में अर्जी देने को कहा है। पुलिस के बुलाने पर याची अपने बेटे हेमंत राजपूत को लेकर 28 अक्तूबर 2018 को गरौठा पुलिस स्टेशन गया था। थाना प्रभारी बीएल सिंह यादव लड़के को साथ लेकर गए और मुठभेड़ में गिरफ्तारी दिखा दी। याची की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ से जांच कराई। सात दिसंबर 18 की सीओ की रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि की गई है। फिर भी एसएचओ पर कार्रवाई नही की गई, तो यह याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें