प्रकरण बलिया जनपद के थाना गढ़वार की है। वादी गिरीश पांडेय ने चार मार्च 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह के पोलिंग एजेंट बने थे। मतदान खत्म होने के बाद...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने बलिया से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सनातन पांडेय के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ दिनेश चंद्र शुक्ला ने प्रकरण की पत्रावली पर सुनवाई करने के बाद दिया है।
विज्ञापन
प्रकरण बलिया जनपद के थाना गढ़वार की है। वादी गिरीश पांडेय ने चार मार्च 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह के पोलिंग एजेंट बने थे। मतदान खत्म होने के बाद सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय अपने समर्थकों साथ आकर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई थी। प्रकरण से संबंधित मुकदमा विशेष न्यायालय में सुनवाई के लिए लंबित है।