24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। संक्रमितों में उच्चतर शिक्षा आयोग के एकाउंट अफसर, जीएचएस की एक शिक्षिका भी शामिल हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। 39 लोगों ने कोरोना को मात दी।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 5244 लोगों की कोविड जांच की गई। जांच के सापेक्ष 28 संक्रमित मिलने से राहत है। वहीं 39 स्वस्थ होने वालों में छह को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 33 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि उच्चतर शिक्षा आयोग के एकाउंट अफसर, जीएचएस की शिक्षिका के साथ जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब गिरते क्रम में 367 पर आ गई है।