फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक लाख लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, बनाई गईं 376 टीमें

Mon, 06 Sep 2021 02:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को महा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 376 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगी।
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को एक लाख, दो हजार, छह सौ लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। शासन ने यहां पर महाअभियान के लिए एक लाख, पांच हजार वैक्सीन की डोज भेजी है। जिलें के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। कोविशील्ड नहीं लगेगी। 

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को महा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 376 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगी। शहर में पहले से निर्धारित सेंटर्स के अलावा 19 वर्कप्लेस पर टीका लगाया जाएगा। जबकि, ग्रामीण इलाकों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा।

शहर में स्लाट बुक कराए लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार को बुकिंग की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिले की कौड़िहार, सोरांव, बहरिया और प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल कोवैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी। कोविशील्ड नहीं लगेगी। बाकी सभी जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें