सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाबू के पॉजिटिव आने पर संक्त्रस्मण का खतरा न केवल स्वास्थ्य केंद्र और उसे आसपास के इलाके बल्कि सीएमओ दफ्तर तक भी पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। कई फाइलों पर साइन कराने के लिए बाबू शनिवार को सीएमओ दफ्तर आया था। वह कई चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में भी रहा। ऐसे में उसके पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद दफ्तर खोलकर सैनिटाइज कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक बाबू बीते कई दिनों से लगातार सीएमओ दफ्तर आता रहा है। वह शनिवार को तो आया ही, इससे पहले भी वह कई दिनों से आ रहा था। दरअसल सैदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन संबंधी सभी कामकाज उसी के जिम्मे हैं। उसका स्वाब सैंपल शुक्त्रस्वार को भेजा गया था। इसके बावजूद वह क्वारंटीन में रहने की बजाय लोगों में संपर्क में रहा।
इस दौरान उसने सीएमओ दफ्तर भी भी पांच-छह घंटे बिताए। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि बाबू सीएमओ दफ्तर के कई कर्मचारियों के पास गया। उनके चैंबर में बैठा और उनके साथ चाय भी पी। शनिवार की रात जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना आई तो सीएमओ दफ्तर में काम करने वाले चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रविवार को दिन में दफ्तर खोलकर बाहर और भीतर चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों के चैंबर को सैनिटाइज कराया गया।