फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी पहले खरीदने को लेकर विवाद, छात्रों के बीच जमकर मारपीट

Sun, 25 Jul 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कर्नलगंज की घटना, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज थाने के पीछे रोटी पहले खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत के बाद डंडे व ईट पत्थर भी चले। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उपद्रवियों पर असर नहीं हुआ। बाद में थाने से फोर्स पहुंचने के बाद लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा गया।
विज्ञापन


घटना रात शनिवार रात हुई। थाने के पीछे पनीर चौराहे के पास कुछ लोग ठेले पर रोटियां बेचते हैं। आसपास रहकर तैयारी करने वाले छात्र यहीं से रोटियां खरीदते हैं। शनिवार रात भी यहां छात्र रोटियां खरीदने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पहले रोटी खरीदने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया और वहां मारपीट शुरू हो गई।

लात-घूंसे चलने के बाद छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों व ईंट पत्थर से भी हमला किया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पीआरवी पहुंची लेकिन मारपीट करने वालों पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद थाने से फोर्स आई और फिर उन्हें लाठियां पटककर खदेड़ा गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें