मानदेय नहीं मिलने से बिजली विभाग के संविदा कर्मी नाराज हैं। आक्रोशित संविदा कर्मियों ने मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को सभी ने एकजुट होकर एसडीओ सिराथू के कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। संविदा कर्मियों की हड़ताल से सिराथू इलाके की आपूर्ति चरमरा गई है।
विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी सिराथू कार्यालय से संबंधित संविदा कर्मियों का कहना है कि वे लोग क्षेत्र के उपकेंद्रों पर बतौर संविदा कर्मी काम करते हैं । उन्हें जून 2018 से अब तक का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके खिलाफ उन लोगों ने गुरुवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। कर्मियाेें का कहना है कि उन्हें जब तक बकाए का भुगतान नहीं होगा, वे लोग काम पर नहीं लौटेंगे। इसमें प्रमुख रूप से विशमणि, संदीप विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, रघुराज आदि मौजूद रहे।