थाना क्षेत्र के खरकौनी मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक प्रतियोगी छात्र का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र जौनपुर को रहने वाला था और यहां किराए का कमरा लेकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था।
जौनपुर पवर थाना कुडरिया निवासी आकाश कुमार पटेल उम्र 21 पुत्र कैलाश नाथ पटेल खरकौनी में किराए का कमरा लेकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। उसके कमरे में उसका पार्टनर प्रतापगढ़ निवासी शुभम् भी रहता था। शुभम अभी एक सप्ताह पहले अपने गांव चला गया था।
मंगलवार दोपहर से ही आकाश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। तो मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंन देर रात कमरे में देखा तो वह फंदे में लटक रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में आकाश पंखे की चूल्ले में तौलिया से बने फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे में उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन बुधवार सुबह यहां पहुंच गए।