बृहस्पतिवार 22 अगस्त को प्रयागराज रीजन की बसों में तकरीबन 5700 अभ्यर्थियों ने फ्री सफर किया। शुक्रवार को कितने अभ्यर्थियों ने सफर किया, उसके आंकड़े शनिवार को आएंगे। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज।
रेल और बस स्टेशन के बाहर खोला पूछताछ केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इलाहाबाद टेंपो टैक्सी ई रिक्शा यूनियन की ओर से पूछताछ केंद्र खोला गया। प्रयागराज जंक्शन और सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाहर खोले गए केंद्र में अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान विनोद चंद्र दुबे, रघुनाथ द्विवेदी, रमाकांत रावत, आमिक खान, बबलू जायसवाल, रिंकू राय आदि मौजूद रहे।