फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन भी पकडे गए सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य, मोबाइल और ब्लूटूथ बरामद

Sun, 18 Feb 2024 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस ने सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सॉल्व पेपर सहित मोबाइल और ब्लूटूथ बरामद किया गया है। यह भदोही और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल चौराहे के पास से देर रात एसटीएफ की टीम ने सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। इनके पास से पांच प्रवेश पत्र, चार मोबाइल फोन और एक इयर डिवाइस जब्त किया गया है। पकड़े गए नकल माफियाओं में विंध्याचल थाना निवासी हरिशंकर, भदोही के औराई थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार शुक्ला और विंध्याचल थाना निवासी राम सागर शामिल हैं। 

विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों को पास करने का ठेका लेते हैं। उनसे 10 से 12 लाख रूपये प्रत्येक अभ्यर्थी से भर्ती होने की दशा में तय करते हैं। एडवांस में 20 से 25 हजार रुपये ले लेते हैं।

बताया कि हम लोगों की परीक्षा में कही कोई सेटिंग/जुगाड़ नहीं है, जो अभ्यर्थी अपने आप परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनसे पैसा लेकर हड़प लेते हैं और वह इसी धोखे में रहता है कि हमने ही उसे पास करवाया है। जो अभ्यर्थी फेल हो जाते हैं। उनसे खर्च के नाम पर एडवांस में लिए गए रुपये रख लेते हैं।
विज्ञापन


हम लोग अभ्यर्थियों को फर्जी व नकली परीक्षा पेपर व उत्तर कुंजी व्हाटस एप पर ही भेज देते है, जो कि पूर्णयताः फर्जी होता है। केवल पैसा हड़पने के उद्देश्य से हम लोग फर्जी पेपर बनाते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना थाना जार्ज टाउन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें