फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कचहरी में पेशी पर आए बंदी ने दारोगा-सिपाही पर बोला हमला, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को कचहरी में पेशी पर आए बदमाश ने सिपाही पर हमला बोल दिया। आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी में नैनी जेल से पेशी पर ले गए बंदी सुनील ओझा उर्फ महाकाल ने दरोगा राजेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल रामराज पर हमला बोल दिया। घटना दो दिन पहले की है जिसमें शनिवार रात एफआईआर दर्ज कराई गई। कचहरी में दरोगा राजेश कुमार वर्मा लॉकअप प्रभारी के रूप में तैनात हैं। उनका आरोप है कि पेशी पर लाए जाने के दौरान बंदी सुनील को कुछ लोगों ने खाने-पीने का सामान दिया। जिसे लेकर वह लॉकअप के भीतर जाने लगा।

विज्ञापन



रोकने पर सिपाही रामराज पर हमला बोल दिया। बीचबचाव कर वह दोनों को अपने ऑफिस में ले गए तो वहां कुर्सी उठाकर सिपाही के साथ-साथ उन पर भी हमला किया जिसमें दोनों चोटिल हो गए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की तस्वीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें