देश में चल रही है परिवर्तन की लह र
प्रियंका ने स्वयं निर्णय लिया कि वह चुनाव लड़ने की जगह चुनाव लड़वाएंगी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर अपनी सहमति भी जताई। कांग्रेस के कई प्रत्याशियों के पार्टी छोड़ने के मसले पर कहा कि विरोधियों द्वारा प्रत्याशियों को डराया-धमकाया जा रहा है और खरीद-फरोख्त भी हो रही है। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। देश की जनता देख रही है कि लोकतंत्र में क्या हो रहा है और अब जनता ही जवाब देगी।
महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी, सांवधिानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर है और इस बार यूपी की सभी 80 सीटों पर गठबंधन ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। अविनाश पांडेय रविवार सुबह संवाददाताओं से बातचीत के बाद मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, वाराणसी के दौरे पर निकल गए।
उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, शेखर बहुगुणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, जावेद उर्फी, प्रवक्ता हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।