फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 27 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चयन बोर्ड पर गरजे प्रतियोगी

Mon, 15 Nov 2021 10:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन करते प्रतियोगी छात्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली चल रहे 27 हजार पदों पर भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को प्रतियोगी मोर्चा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि नए विज्ञापन को लेकर शीघ्र अधियाचन मांगा जाए, जीव विज्ञान-2016 लिखित परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए और साक्षात्कार में चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाए, प्रधानाचार्यों की भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से करने समेत अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर से मिला और उन्हें मांगो का ज्ञापन सौंपा। विक्की खान ने कहा कि अगर चयन बोर्ड मांगों निस्तारण नहीं किया तो प्रतियोगी छात्र चयन बोर्ड पर धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे । प्रदर्शन करने वालों में राजेश सिंह, सुग्गन  सरोज, वंदना शुक्ला,  मीरा भारती, प्रमोद कुमार, देव नारायण सिंह, मनीष यादव, दिव्यांश त्रिपाठी, रवि उपाध्याय, आदि शामिल रहे। 

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पीएनपी पर गरजे प्रतियोगी 
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को प्रतियोगी छात्रों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और तत्काल भर्ती का विज्ञापन निकालने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि सरकार को जब शिक्षक भर्ती नहीं निकालनी तो फिर डीएलएड प्रशिक्षण क्यों कराया जा रहा है। हर साल लाखों की संख्या में डीएलएड प्रशिक्षु निकल रहे है लेकिन भर्ती नहीं निकाली जा रही है। जबकि पीजीटी-टीजीटी के पदों पर हर वर्ष भर्ती की जा रही है। प्रतियोगी छात्र विनोद पटेल ने कहा कि अगर जल्द सकारात्मक परिणाम नहीं आए तो प्रशिक्षु लखनऊ में विधानसभा और लखनऊ का घेराव करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में रजत सिंह, दुर्लभ, रमाकांत, सुनील, शिवम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें