फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक दिन पहले हुई थी सगाई. परिवार में मचा कोहराम

Thu, 18 Jul 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भदोही जिले के पुरवइया मोढ़ निवासी नीतीश कुमार जायसवाल (26) पुत्र हरिशंकर जायसवाल बृहस्पतिवार को बाइक से प्रयागराज नैनी के लिए निकला था। जैसे ही वह बरौत बाजार से आगे हाईवे पर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह डिवाडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
नीतीश कुमार जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह नैनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बृहस्पतिवार को घर से नैनी जा रहा था।

विज्ञापन


भदोही जिले के पुरवइया मोढ़ निवासी नीतीश कुमार जायसवाल (26) पुत्र हरिशंकर जायसवाल बृहस्पतिवार को बाइक से प्रयागराज नैनी के लिए निकला था। जैसे ही वह बरौत बाजार से आगे हाईवे पर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह डिवाडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसे सड़क के किनारे लेकर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

दो बहनों में इकलौता भाई था

बरौत चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने एंबुलेंस बुलाकर नीतीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर सभी बदहवास हो गए। नीतीश नैनी में रहकर पीसीएस की तैयारी करता था। उसकी शादी होने वाली थी। एक दिन पहले बुधवार को ही उसकी सगाई हुई थी। पिता हरिशंकर जायसवार ने रोते हुए बताया कि नीतीश उनकी दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा था। वह मेरे आंख का तारा था। उसका सपना पीसीएस बनने का था, इसलिए वह प्रयागराज नैनी के भीम नगर में रहकर तैयारी कर रहा था। जिसकी अभी एक दिन पूर्व ही सगाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें