कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के नेतृत्व में शनिवार को सीएम को संबांधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कुछ दिन पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में बेचे जा रहे ‘हलाल सर्टिफाइड’ उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से आदेश जारी किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा हलाल सर्टिफाइड उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने के आदेश के बाद संगम नगरी के बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग बढ़ा दी है। इस वजह से व्यापारियों ने खासी दहशत है। व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए कंफडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हलाल सर्टिफाइड उत्पादों को बाजार से उठाने का मौका कंपनियों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के नेतृत्व में शनिवार को सीएम को संबांधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कुछ दिन पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में बेचे जा रहे ‘हलाल सर्टिफाइड’ उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस निर्णय का स्वागत है लेकिन इन उत्पाद को बनाने अथवा उनके पैक करने में व्यापारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।