सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
सूबेदारगंज स्टेशन से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव अब झींझक स्टेशन पर भी होगी। 29 नवंबर से झींझक स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून का झींझक में दो मिनट का ठहराव होगा। सूबेदारगंज से रात नौ बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फतेहपुर रात 10:08-10:10 बजे, कानपुर 11:15-11:20 बजे एवं झींझक रात 11:52-11:54 बजे पहुंच जाएगी। इसके देहरादून पहुंचने का समय पहले की तरह दोपहर 12:20 बजे रहेगा।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14114 देहरादून से दोपहर 1:25 बजे चलेगी जो रात 1:48-1:50 बजे झींझक, रात 3:05-3:10 बजे कानपुर, सुबह 4:00-4:02 बजे फतेहपुर एवं 5:55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वापसी में देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव झींझक में 30 नवंबर से शुरू हो जाएगा।