फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बीच रही आम खाने की होड़

Fri, 30 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आम से जुड़े कई तरह के अनुभव देकर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिनी आम महोत्सव बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। इसके तहत बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें वे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। और पुरस्कार जीता। एक प्रतियोगिता में बच्चों के बीच आम खाने की होड़ रही। मुख्य अतिथि डीएम संजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


आम खाने की प्रतियोगिता में वत्सल शुक्ला प्रथम, प्रसिद्धी द्विवेदी द्वितीय तथा जैनेन्द्र कुमार-पाखी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता में किरन मिश्रा एगलेस मैंगो केक तथा मैंगो श्रीखंड बनाकर प्रथम स्थान पर रहीं, मधु गुप्ता मीठा अचार बनाकर दूसरे तथा सौम्या भार्गव आम्रपाली श्रीखंड व मैंगो फ्रूटी बनाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी क्रम में जूनियर स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में यशस्वी द्विवेदी प्रथम, महक केशरवानी व श्रीउपाध्याय द्वितीय तथा जान्हवी मिश्रा व शिवानी पांडेय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर स्तर पर अस्मिता द्विवेदी प्रथम, पायल जौहरी, शिवानी शर्मा तथा सौरभ पाण्डेय संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवम पटेल व प्रीति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर लेवल पर प्रगति गुप्ता प्रथम, आरती गुप्ता द्वितीय तथा आयुषी केशरवानी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर स्तर पर प्रेरणा केसरवानी प्रथम, जया कुमारी द्वितीय तथा नेहा केसरवानी व अमीशा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर पर पेंटिंग में हर्षिता श्रीवास्तव प्रथम, ज्योति सरोज द्वितीय तथा मंजरी व अनन्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर स्तर पर पेंटिंग में आकांक्षा चतुर्वेदी प्रथम, अनुष्का विश्वकर्मा द्वितीय तथा मणिका विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रिया वर्मा को उत्कृष्ट सम्मान मिला।

अर्न्तविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म में सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कालेज प्रथम, आर्य कल्या इंटर कालेज द्वितीय तथा बृजबिहारी सहाय इंटर कालेज तृतीय स्थान पर रहा। कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल तथा डीएम संजय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

महोत्सव में लोगों ने अपनी पसंद के आम के पौधे खरीदे, वहीं आम से बने उत्पादों की खरीदारी भी हुई। आम की टाफी, आइसक्त्रस्ीम पसंद की गई। महोत्सव में आरएएफ के महिला विंग के स्टॉल पर लोगों ने आम से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों को खरीदा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें