वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने सोमवार को सरकारी कार्यालय में बिजली के तमाम सामान की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की फर्म में छापा मारा। कटरा स्थित ठेकेदार की फर्म में लाखों रुपये की अनियमितता मिली। इस दौरान मौके पर ही ठेकेदार ने 10.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विभागीय टीम को मुख्यालय से सूचना मिली थी कि सरकारी कार्यालयों में बिजली के सामान की आपूर्ति करने वाले कटरा के एक ठेकेदार की फर्म द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद डीसी मुकेश कुमार और हेमंत गौतम के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचा।
वहां जांच के दौरान कई सामानों की खरीद से जुड़े कागजी दस्तावेज नहीं थे। इस दौरान तकरीबन 98 लाख का माल ऐसा मिला जिसकी खरीद सत्यापित नहीं हो पा रही थी। मौके पर ही 10.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। संबंधित ठेकेदार द्वारा जुर्माना भी जमा कर दिया गया। अफसरों ने बताया कि वहां अभी कुछ अन्य फाइलों की जांच और होनी है।