सारी बात सुनने के बाद सीएम ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो तुरंत सूचित करें। सीएम ने अच्छी से अच्छी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। सीएम से हुई बातचीत के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी पूर्व राज्यपाल के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पूर्व राज्यपाल को देखने के लिए लोक सेवा आयोग के पास एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल पहुंचे। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि चिकित्सकों ने अगले दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही है। वहीं पूर्व राज्यपाल की बहू कविता यादव ने बताया कि पूर्व राज्यपाल ने सोमवार को बिना नली की मदद से मुख से पेय पदार्थ भी लिया।