स्वच्छता के दृष्टिगत लोगों को प्रेरित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रचार -प्रसार की व्यवस्था करते हुए प्रदेश की पॉलिसी के मैसेजेज डिजिटल डिस्प्ले में निरंतर चलाते रहने के भी निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा-यमुना में निरंतर बोट पेट्रोलिंग कराने और नावों पर सवार व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रयागराज से अयोध्या तक बनाएं ग्रीन कॉरिडोर
अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम ने ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रयागराज से कौशाम्बी - प्रतापगढ़ होते हुए अयोध्या तक जाने वाले मार्ग पर से सभी अतिक्रमण को हटाते हुए इसे पूर्णत: साफ रखने और उच्च कोटि के साइनेज लगाने के निर्देश दिए।