फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले : संतों-कल्पवासियों को मिलें बेहतर सुविधाएं, बनाएं सुरक्षित स्नान घाट

Fri, 12 Jan 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय रहते सुरक्षित स्नान घाटों का निर्माण कराने और भूमि का समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम मकर संक्रांति स्नान पर्व से पहले माघ मेले की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। सीएम ने अफसरों को आगाह किया कि मेले में आने वाले संतों, कल्पवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने समय रहते सुरक्षित स्नान घाटों का निर्माण कराने और भूमि का समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाने की भी हिदायत दी। माघ मेले की तैयारियों के बाबत सीएम ने अफसरों से जानकारी ली। सीएम ने माघ मेले को प्लास्टिक फ्री बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


साथ ही श्रद्धालुओं को प्लास्टिक में फूल तथा अन्य पूजन सामग्री न लाने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। सीएम ने अफसरों से कहा कि माघ मेले में आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उनको सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से मुहैया कराई जाए।

साथ ही भूमि समतलीकरण कराकर स्नान घाटों का सुरक्षित निर्माण कराने को कहा। सीएम ने मेले की सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति स्नान पर्व पर स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाने की हिदायत दी। कहा कि इसके लिए 14 जनवरी को युवाओं को जोड़ते हुए शहर से लेकर ग्राम पंचायतों तक विशेष अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता के दृष्टिगत लोगों को प्रेरित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रचार -प्रसार की व्यवस्था करते हुए प्रदेश की पॉलिसी के मैसेजेज डिजिटल डिस्प्ले में निरंतर चलाते रहने के भी निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा-यमुना में निरंतर बोट पेट्रोलिंग कराने और नावों पर सवार व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
 

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रयागराज से अयोध्या तक बनाएं ग्रीन कॉरिडोर

 

अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम ने ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रयागराज से कौशाम्बी - प्रतापगढ़ होते हुए अयोध्या तक जाने वाले मार्ग पर से सभी अतिक्रमण को हटाते हुए इसे पूर्णत: साफ रखने और उच्च कोटि के साइनेज लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें