फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम योगी ने प्रयागराजवासियों को दी 3357 करोड़ की 424 परियोजनाओं की सौगात, योजनाओं का किया बखान

Mon, 30 Oct 2023 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा अनुसूचित जाति महासम्मेलन एवं लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने भव्य एवं दिव्य महाकुंभ आयोजन की एक बार फिर घोषणा की। इसके मद्देनजर कई बड़े निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 3357 करोड़ रुपये की 424 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। शिलान्यास वाले निर्माण कार्य महाकुंभ-2025 से पहले पूरे हो जाएंगे। भाजपा अनुसूचित जाति महासम्मेलन एवं लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने भव्य एवं दिव्य महाकुंभ आयोजन की एक बार फिर घोषणा की। इसके मद्देनजर कई बड़े निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन










इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने 424 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण वाली योजनाओं में तीन पुल, 13 सड़कें समेत कुल 74 निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं पांच नए फ्लाईओवर, 35 सड़कों को फोर लेन करने तथा चौड़ीकरण समेत 350 निर्माण कार्यों की आधारशीला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी परियोजनाओं के समय से पूरा करने तथा गुणवत्ता का ध्यान दिए जाने की बात कही।

सोरांव में भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

महिला समूहों को प्रदान किया चेक

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दो महिला समूहों को प्रतिकात्मक चेक प्रदान किए। चेक बबिता, गुड्डी, रिंकी तथा कंचन एवं मालती देवी ने लिए। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की चार लाभार्थियों सोरांव की उमा देवी, पूजा देवी तथा सुमन देवी और मऊआइमा की मालती देवी को चाबी प्रदान की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, संजीव कुमार गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी समेत अनेक नेता एवं अफसर मौजूदर रहे।

विज्ञापन

सोरांव में भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

श्रुति का किया अन्नप्राशन और दुलारा

मुख्यमंत्री ने सरोज भारती की छह महीने की पुत्री श्रुति का अन्नप्राशन किया। उन्होंने बच्ची को गोद में लेकर दुलारा भी। बच्ची को तो इसका आभास नहीं था कि वह इस समय मुख्यमंत्री की गोद में है लेकिन मंच पर ही पास में खड़ी मां को इसका भान और गुमान दोनों था। सरोज के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिख रही थी। सरोज का कहना था कि यह पल उनके और उनकी बच्ची के जेहन में हमेशा रहेगा। इस पल के फोटोग्राफ्स भी उन्होंने अफसरों से मांगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें