फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के उत्तर प्रदेश की 75 महिलाओं को सीएम करेंगे सम्मानित, प्रयागराज की सविता और प्रमिल भी होंगी पुरस्कृत

Sat, 21 Aug 2021 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आशा कार्यकर्ता सविता पाल सीएचसी कोढिया में तैनात है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना काल में 11 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के लिए सविता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति-3 के तहत प्रदेश की 75 महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं में दो प्रयागराज की है। इन्हें लखनऊ में आमंत्रित किया है। इसमें एक आशा कार्यकर्ता तो दूसरी समूह की महिला है।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता सविता पाल सीएचसी कोढिया में तैनात है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना काल में 11 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के लिए सविता का विशेष योगदान रहा। सविता ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया। डीपीओ पंकज मिश्र बताते हैं कि सविता के उत्कृष्ट काम को देखते हुए उसका चयन किया गया।

इसके अलावा एनआरएलएम के महिला समूह की प्रमिला कुमारी को भी सीएम सम्मानित करेंगे। प्रमिला मुंगराव हंडिया में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी।  एलएलबी कर चुकी प्रमिला ने महिलाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वह वनवासी समुदाय की भी है। इसके अलावा वह अब तक 165 समूहों में बचत खाता और 32 समूहों में सीसीएल खाता खुलवाने का काम कर चुकी हैं। लखनऊ के लिए चयन होने के बाद दोनों महिलाओं ने कहा यह गर्व की बात हैं उन्हें सीएम से सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन


आज एमएनएनआईटी में होगा कार्यक्रम
लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का एमएनएनआईटी में सजीव प्रसारण होगा। यहां सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। यहां पर 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 6500 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें