फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :  माफिया अतीक के करीबियों ने नाला पाटा, बंजर जमीन पर कर दी प्लॉटिंग, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिपोर्ट सदर तहसील के लेखपाल ऋतुकेश श्रीवास्तव की तहरीर पर लिखी गई है। इसमें बताया गया कि राजस्व टीम की ओर से 24 जुलाई को दामूपुर ग्राम में स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद की हत्या के बाद भी उसके करीबियों के कारनामे जारी हैं। ताजा मामला एयरपोर्ट क्षेत्र के दामूपुर गांव का है जहां उन्हाेंने नाला पाट दिया। साथ ही बंजर जमीन पर प्लाॅटिंग भी कर दी। माफिया के गुर्गों ने लगभग 13 करोड़ मूल्य की सरकारी जमीन कब्जाने के लिए यह खेल किया। इस मामले में स्थानीय लेखपाल ने अतीक के रिश्तेदार समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट सदर तहसील के लेखपाल ऋतुकेश श्रीवास्तव की तहरीर पर लिखी गई है। इसमें बताया गया कि राजस्व टीम की ओर से 24 जुलाई को दामूपुर ग्राम में स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि गाटा संख्या 738-(0.0800)हेक्टेयर, गाटा संख्या 739-(0.0230) हेक्टेयर, गाटा संख्या 740- (0.0910) हेक्टेयर, गाटा संख्या 742(0.1140) हेक्टेयर शेख अबरार अहमद व इकबाल अहमद के नाम से संक्रमणीय भूमि दर्ज है। इसी तरह गाटा संख्या 736 मि. रकबा 0.1600 हेक्टेयर मुश्ताक व महरून निशा के नाम संक्रमणीय भूमि दर्ज है। जबकि गाटा संख्या 736 मि. रकबा 0.1600 हेक्टेयर, गाटा संख्या 741 रकबा 0.0910 हेक्टेयर बंजर के नाम दर्ज है। साथ ही गाटा संख्या 797 रकबा 0.2850 हेक्टेयर नाला के नाम दर्ज है।

मौके पर देखा गया कि गाटा संख्या 738, 739, 740, 742, 736, 793, 741 आदि पर समतलीकरण कर प्लाॅटिंग की गई है। इसके अतिरिक्त दामुपुर की सीमा पर स्थित गाटा संख्या 797 नाला की भूमि को पाट दिया गया है जो राजस्व भू-चित्र में है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि उक्त प्लाटिंग काश्तकारों एवं राजू मास्टर, शेरू, मोहम्मद इमरान पुत्र जई, गौस मुहम्मद उर्फ मुन्ना, जुबैर अहमद उर्फ पप्पू आदि ने की है। लेखपाल ने यह भी बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से उक्त प्लॉटिंग की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। एयरपोर्ट प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें