फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2024 : दूरस्थ शिक्षा और स्व अध्ययन से आईएएस बनीं श्रुति, हासिल की 882वीं रैंक

Thu, 18 Apr 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज की रहने वाली श्रुति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मरियमपुर स्कूल, कानपुर से पूरी की। इसके बाद कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और फिर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में पीजी की पढ़ाई की। पीजी के बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा में चयनित श्रुति श्रवण और निवेदिता चंद्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न कोई कोचिंग और न ही किसी से परीक्षा की तैयारी के लिए कोई मदद ली। दूरस्थ शिक्षा से पीजी की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद सेल्फ स्टडी (स्व अध्ययन) के जरिये परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। अशोक नगर की श्रुति श्रवण ने 882वीं रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर दूसरों के लिए नजीर पेश की।

विज्ञापन


मूलत: प्रयागराज की रहने वाली श्रुति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मरियमपुर स्कूल, कानपुर से पूरी की। इसके बाद कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और फिर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में पीजी की पढ़ाई की। पीजी के बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। पिता की सेवानिवृत्ति के बाद परिवार वापस प्रयागराज आकर बस गया और श्रुति ने आईएएस अफसर बनने के लिए दिन-रात एक कर दिया।

श्रुति ने कोई कोचिंग नहीं की और घर में ही पढ़तीं रहीं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। त्रुति ने सिविल सेवा परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से दी और परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय मानव विज्ञान था। उनके पिता श्रवण कुमार आयकर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और मां सुनीला श्रवण ग्रहणी हैं। श्रुति के छोटे भाई अंकित श्रवण इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी एसपी से आईएएस बनीं निवेदिता

पीसीएस-2021 में डिप्टी एसपी के पद पर चयनित शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र की निवासी निवेदिता चंद्रा का चयन भी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है। उन्होंने 1008वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की।

निवेदिता वर्तमान में मुरादाबाद के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज से 91 फीसदी अंकों के साथ दसवीं और 2015 में 95 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2019 में वीआईटी मेसरा रांची से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। निवेदिता की मां पूनम कुमारी बहरिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिसई सिपाह में सहायक अध्यापक हैं और उनके पिता स्व. दीनानाथ जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें