फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport News : शहर में चढ़ेगा फुटबॉल का खुमार, दिग्गज खिलाड़ियों का होगा जमावड़ा

Thu, 18 Apr 2024 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोजन सचिव विपलब घोष के अनुसार प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद होंगे। वह विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे। फाइनल मैच में खेल निदेशक आरपी सिंह के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ एवं खेल निदेशालय से मान्यता प्राप्त राज्य स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता 22 अप्रैल से बॉयज हाईस्कूल मैदान पर खेली जाएगी। इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब अपनी 125वीं जयंती के रूप में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। स्व.अमलेंदु घोष स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की छह शीर्ष टीम ही प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


इनमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी, स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या, स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी की टीम शामिल है। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण 28 अप्रैल को होगा।

आयोजन सचिव विपलब घोष के अनुसार प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद होंगे। वह विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे। फाइनल मैच में खेल निदेशक आरपी सिंह के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में संतोष ट्रॉफी खेल चुके सुरेंद्र कुमार, हिमांशु गुप्ता, पवन कुमार, शम्मी पाल और जूनियर नेशनल खिलाड़ी अंकित गुप्ता, उत्कर्ष कांत, विकल्प झा और सुजल अग्रहरि खेलते नजर आएंगे। वहीं, वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आशीष कुमार, जूनियर नेशनल चैंपियन टीम के सदस्य मो. औसाफ, मो. समीर, सुरेंद्र वर्मा भी अपनी चमक बिखेरने के लिए प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच बॉयज हाईस्कूल मैदान पर शाम के चार बजे से खेले जाएंगे।

विज्ञापन

दिनांक - दिन - मैच
22 अप्रैल - सोमवार - स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या

23 अप्रैल - मंगलवार - स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी
24 अप्रैल - बुधवार - स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या

25 अप्रैल - बृहस्पतिवार - स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली
26 अप्रैल - शुक्रवार - इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई

27 अप्रैल - शनिवार - इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली
28 अप्रैल - रविवार - फाइनल मैच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें