फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक सीबीसीआईडी को किया तलब

Mon, 17 Jan 2022 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने चित्रकूट के एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने डीजी सीबीसीआईडी (महानिदेशक सीबीसीआईडी) को 18 जनवरी की सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


मामला चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि घटना 22/23 अगस्त 2020 की रात की है। उसकी नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को सहजन के पेड़ में लटकाया गया था, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने फाड़कर फेंक दी थी तहरीर
याची की तहरीर को तत्कालीन थानाध्यक्ष बहिलपुरवा जयशंकर सिंह ने फाड़कर फेंक दिया था। इसके बाद दबाव डालकर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखवाया। इसके बाद पंकज पांडेय ने थाने का चार्ज लिया। आरोप है कि उन्होंने भी वही काम किया। वह भी आरोपियों से मिलकर काम करने लगे।

निराश होकर पिता ने तब धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (रेप केस एवं पॉक्सो एक्ट) चित्रकूट ने 12 अक्तूबर 2020 को तत्कालीन थानाध्यक्ष बहिलपुरवा पंकज पांडेय को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपी सोनू, लवकुश, लालमन समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें