फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बच्चों अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा, डांस मास्टर्स शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 14 Oct 2023 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कक्षा एर एवं दो के बच्चों ने बालीवुड स्टाइल डान्स एवं  हिप-हाॅप डांस पर सबको झूमने के लिए विवश कर दियाष कक्षा तीन से छह तक के बच्चों ने पंजाबी कन्टेमप्रेरी नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के निर्देशक मनीष कुमार ने बच्चों के साथ नृत्य कर उनका मनोबल बढाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतजंलि नर्सरी स्कूल के सभागार में 'डांस मास्टरर्स  शो केस सीज़न-1' का आयोजन किया गया। इसमें पतजंलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों ने अपने खूबसूरत प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में नॄत्य के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया गया। संचालन ऋषिकुल की मालिनी रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लकड़ी की काठी एवं तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाउंगा जैसे गीतों पर नॄत्य प्रस्तुति से हुआष केजी एवं प्रेप के छात्र- छात्राओं ने श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी एवं बौली हॉप पर नॄत्य प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन



कक्षा एर एवं दो के बच्चों ने बालीवुड स्टाइल डान्स एवं  हिप-हाॅप डांस पर सबको झूमने के लिए विवश कर दियाष कक्षा तीन से छह तक के बच्चों ने पंजाबी कन्टेमप्रेरी नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के निर्देशक मनीष कुमार ने बच्चों के साथ नृत्य कर उनका मनोबल बढाया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा बैद गुप्ता एवं यशोवर्धन गुप्ता ने बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन कियाष पतजंलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रधानाध्यापकों ने कार्यक्रम की सराहना की। अभिभावकों एवं बच्चों ने नॄत्य के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और डांस मास्टर सीजन-2 जल्द लाने की मांग भी की। कार्यक्रम के अंत में डांस मास्टर मनीष कुमार ने सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें