नवरात्र से मेला क्षेत्र में काम शुरू करने की तैयारी
प्रशासन की पूरी तैयारी है कि नवरात्र में मेला क्षेत्र में बसावट के काम की शुरुआत कर दी जाए। मेला क्षेत्र के बड़े इलाके में अब भी पानी भरा है। हालांकि, संगम की तरफ से पानी निकलने लगा है। इसे देखते हुए यहीं से मेला क्षेत्र के काम की शुरुआत की योजना बनाई गई है। इसके बाद पानी निकलने के साथ युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिए जाएंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार को मेला क्षेत्र में होने वाले अस्थायी निर्माण कार्यों, जमीन आवंटन आदि के बाबत खाका तैयार किया गया। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि पानी निकलने लगा है। जल्द ही काम शुरू होंगे। संसाधन और मैनपावर बढ़ाकर तेज गति से काम कराए जाएंगे।
टल सकती है शीर्ष समिति की बैठक
मुख्यमंत्री के छह अक्तूबर के कार्यक्रम को देखते हुए चार अक्तूबर को प्रस्तावित महाकुंभ-2025 शीर्ष समिति की बैठक टल सकती है। अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शीर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव समेत अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व अन्य अफसर भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शीर्ष समिति की बैठक भी कराने की योजना है।