माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद के खिलाफ करेली थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। मंच से भड़काऊ भाषण देने के मामले में उसके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने, विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से असत्य कथन व धमकी देने से संबंधित आरोपों को सही पाया गया। आरोप है कि 25 सितंबर को मजीदिया कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित एआईएमआईएम की रैली में उसने भड़काऊ भाषण दिया। भाषण की वीडियो क्लिप फेसबुक पर भी शेयर की। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।