फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अस्थायी फोटो एफिडेविट सेंटर पर अव्यवस्था, वादकारी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कमेटी हॉल में बने अस्थायी फोटो एफिडेविट सेंटर पर इन दिनों भीड़ और अव्यवस्था का आलम है। मुख्य एफिडेविट सेंटर में आग लगने के बाद यहां अस्थायी व्यवस्था की गई है। ऐसे में भीड़ और गर्मी के चलते वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर से पहुंचे वादकारी रितेश कुमार यादव ने बताया कि वह लगभग चार घंटों से कतार में खड़े हैं। भीषण गर्मी में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से पसीने से कपड़े भीग गए हैं। इलाहाबाद के सैय्यद मीसम राजा ने बताया कि उन्हें सर्विस मैटर में डबल बेंच में वाद दाखिल करना है और दो घंटे से लाइन में लगे हैं। इससे पहले पुलिसकर्मियों के न होने से जैसे ही कमेटी हाल का दरवाजा खुलता है। लाइन अस्त-व्यस्त हो जाती है। घुसने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो जाती है। इसकी वजह से बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुशीनगर के मनोहर गुप्ता ने कहा कि स्थायी फोटो एफिडेविड सेंटर में आग लगे कई दिन हो गए हैं। उसे जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था नहीं
शाहजहांपुर से आई सीमा ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लगी हुई हैं। महिलाओं के लिए अलग से लाइन न होने के चलते उन्हें पुरुषों की भीड़ में धक्के खाने पड़ते हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने और वादकारियों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



अस्थायी फोटो एफिडेविट सेंटर पर महिलाओं के लिए अलग से लाइन और एक पुलिसकर्मी की तैनाती जल्द सुनिश्चित कराएंगे। अन्य अव्यवस्थाओं को भी दूर कराने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। आरके ओझा, एल्डर कमेटी के सदस्य व मुख्य चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें