Prayagraj News : अलोपशंकरी शक्तिपीठ।
- फोटो : प्रयागराज
कल्याणी देवी में उमड़ी भारी भीड़
व्रतियों ने नौ दिवसीय अनुष्ठान के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री से घर-परिवार, समाज से लेकर पूरे विश्व में शांति और कल्याण के लिए मां से प्रार्थना की। महाशक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुशील पाठक और श्यामजी पाठक की देखरेख में मां दुर्गा ने नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का भव्य शृंगार किया गया। मां सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए भोर से लेकर आधी रात तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा।
इसी तरह मीरापुर में मां ललिता देवी के मंदिर में पुजारी शिवमूरत मिश्र के आचार्यत्व में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा के अलावा महामंत्री धीरज नागर समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में दर्शन-पूजन चला।
इसी तरह अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर में भी मां सिद्धिदात्री की सविधि पूजा- आरती की गई। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर के अलावा सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन के दुर्गा मंदिर, सुल्तानपुर भावा काली मंदिर, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी, कर्नलगंज कालीबाड़ी के अलावा धूमनगंज कालीबाड़ी समेत अन्य देवी मंदिरों में भी घंटे-घड़ियाल, मंत्रोच्चार के साथ महानवमी की पूर्णाहुति कराई।