एनडीए की परीक्षा देने के लिए शहर पहुंचे 17 साल के अविरत्न सिंह की संगम में डूबने से मौत हो गई। परीक्षा से पहले वह सुबह दो दोस्तों संग स्नान करने संगम नोज पर पहुंचा था। नहाते वक्त गहराई में जाने से वह डूब गया जबकि उसकेदोस्तों को नाविकों ने बचा लिया। हादसे की खबर दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
अविरत्न पुत्र बाबूशंकर सिंह मूल रूप से उन्नाव जनपद के गंगा घाट थाना क्षेत्र स्थित दवता गांव का रहने वाला था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों अंशुल दीक्षित निवासी निर्मल नगर, सहजनी गंगा घाट, उन्नाव और पड़ोस के ही निशांत शर्मा के साथ ट्रेन से भोर में शहर पहुंचे। तीनों को एनडीए परीक्षा में शामिल होना था और उनका केंद्र नैनी स्थित एक कॉलेज में था।