Prayagraj News : अशरफ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
जेल के बाहर सुरक्षा के लिए लगाई गई है पुलिस
केंद्रीय कारागार नैनी में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के पहुंचने के बाद जेल गेट पर सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस को लगाया गया है। गेट में इंट्री प्वाइंट से लेकर मुख्य गेट तक सुरक्षा के लिए कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि बाहर की सुरक्षा के लिए जेल गेट पर पीएसी भी तैनात है। वहीं बंदी रक्षक भी जेल गेट के साथ टॉवरों की निगरानी किया करते हैं। मंगलवार को माफिया अतीक अहमद, अशरफ को स्पेशन टीम लेकर कोर्ट रवाना होगी। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद जेल से कोर्ट ले जाने के लिए तैयारियां की गई हैं।
माफिया अतीक व अशरफ के पहुंचने के तीन घंटे बाद अपने क्वार्टर पर पहुंचे जेल अधिकारी
माफिया अतीक अहमद व अशरफ भले ही सात बजे तक जेल में पहुंच गए थे और उन्हें कहां रखा जाएगा इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी, लेकिन इसके बाद भी रात दस बजे तक जेल अधिकारी जेल में ही डंटे रहे। सारी स्थितियां व पूरी तैयारी पूर्ण होने के बाद जेल अधिकारी अपने क्वाटर में पहुंचे।
मंगलवार को सहरी के बाद रोजा रहेंगे अतीक, अशरफ और अली
अतीक, अशरफ और अली तीनों लोग मंगलवार को सहरी के बाद रोजा रखेंगे। जेल सूत्रों के मुताबिक तीनों ने सहरी के लिए कुछ इंतजाम करने को कहा है।